नि:शुल्क चना मटर बीज मिनी किट का हुआ वितरण

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। कलेक्टरीफार्म स्थित बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केंद्र पर बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत काशी विद्यापीठ विकास खंड के विभिन्न गांव के किसानों को चना व मटर के निशुल्क मिनी किट का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा किया।

इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए यह बीज सभी किसानो को प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क दिया जा रहा है ताकी नई प्रजाति के बीजों को बढ़ावा मिल सके। जिससे किसान अधिक उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने किसानों को दलहनी फसलों की बुआई से पहले जैविक फफूंद नाशक ट्राइकोडर्मा से बीज व भूमि शोधन करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे फसल में उकठा रोग लगने की संभावना बहुत कम हो जाती है। उन्होंने ने कहा कि वर्तमान में जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज गोदाम पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उच्च गुणवत्ता वाला गेहूं का बीज उपलब्ध है किसान अपनी आवश्यकता अनुसार क्रय कर समय से बुआई करें।
इस दौरान मिसिरपुर, हरिहरपुर, अलाउद्दीनपुर, रमसीपुर, नरऊर आदि गांवों के किसान मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अश्विनी सिंह ने किया। इस दौरान एडीओ कृषि बल्केश्वर पटेल, विनय कुमार सिंह, सिद्धेश्वर कुमार, राहुलराज, सुप्रिया सोनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *