
अनंत पत्र
वाराणसी। वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर के प्रांगण में मंडलीय बालक बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को नेत्र रोग विशेषयज्ञ डा अनिल तिवारी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। जे एस पब्लिक स्कूल चंदौली,बड़ा लालपुर स्टेडियम,वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर,बड़ा लालपुर स्पोर्टिंग क्लब,एस एन पांडेय हैंडबॉल अकैडमी,संत मैरी गाज़ीपुर तथा बालिका वर्ग में – जे एस पब्लिक स्कूल चंदौली,वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर,विकास इंटर कॉलेज, विकास हैंडबॉल अकैडमी ने प्रतिभाग किया।
बताते चले कि प्रतियोगिता में विजेताओं को 5100 रुपये और मेडल से सम्मानित किया जाइएगा साथ ही दूसरा स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 2100 और मेडल दिया जाएगा।
अध्यक्ष वाराणसी हैंडबाल संघ अमित पाण्डेय ने प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को अपने अभिभाषण मे कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से होनहार खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जिससे वे अपने खेल को और भी अच्छा कर सकेंगे। इस मौके पर विद्यालय के सह निदेशक के के पाण्डेय,शशिकांत गुप्ता, प्रधानाचार्य मीना अवस्थी एवं सभी निर्णायक मंडल प्रतिनिधि मौजूद रहे।