विकास प्राधिकरण ने हो रहे अबैध निर्माण को किया शील

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। विकास प्राधिकरण जोन-4 की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अवैध निर्माण के विरूद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी।
बताया जाता है कि वार्ड-भेलूपुर के अन्तर्गत राजीव सिंह द्वारा दयाल टावर, दुर्गाकुंड के सामने बिना मानचित्र स्वीकृत कराये हो रहे अनाधिकृत निर्माण के विरूध उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धारा-27, 28 (i) व 28 (ii) के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही की गयी थी, परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा लगातार कार्य किये जाने पर उक्त अनाधिकृत निर्माण को सील कर थाना भेलूपुर की सतत निगरानी हेतु सौप दिया गया।
इस दौरान जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी अवर अभियंता राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

(विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *