कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 71 किशोरियों को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन

Spread the love

एचपीवी वैक्सीन 4 तरह के वायरस से करती है सुरक्षा

अनंत पत्र
वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को शिवपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर में 9 से 14 वर्ष की 71 किशोरियों को जीवन रक्षक एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। विद्यालय में कुल 94 किशोरियां पंजीकृत हैं, जिसमें विगत दिनों 20 किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है| आगामी दिनों में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों की 9 से 14 वर्ष की छात्राओं का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जायेगा| अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चियों को एचपीवी का टीका लगवाने में बढ़-चढ़ का हिस्सा लें, जिससे भविष्य में उन्हें होने वाली सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाया जा सके|
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके मौर्या ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है, जिसे टीकाकरण से 90 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। यह टीका युवा अनस्टॉपेबल संस्था के सौजन्य से दो डोज़ में छह महीने के अंतराल पर लगाया जाएगा। यह वैक्सीन किशोरियों की 4 तरह के वायरस से सुरक्षा करती है| आने वाले दिनों में यह टीका 22 वर्ष तक की बच्चियों को भी लगाया जायेगा। एचपीवी टीकाकरण गर्भाशय ग्रीवा, योनि और वुल्वर कैंसर जैसे कैंसर से बचाव में काफी मददगार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *