ठाकुर अनुकूलजन्द्र के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Spread the love

स्वास्थ्य शिविर में कुल 25 यूनिट ब्लड किया गया डोनेट
इस आयोजन में 50 लोगों को सहप्रतिऋत्विक के माध्यम से प्रदान की गई दीक्षा

अनंत पत्र
वाराणसी। पं.दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय के सर्जन डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि रविवार को कूच बिहार, काली बाड़ी सोनारपुरा में युग पुरूषोत्तम परम प्रेममय ठाकुर अनुकूलजन्द्रजी का 137 वां जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जनमानस के स्वास्थ्य हेतु एक वृहद् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| जिसमें बीएचयू समेत शहर के ख्याति प्राप्त विभिन्न विधाओं के चिकित्सकों के द्वारा करीब 250 मरीजों का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करते हुए उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस कार्यक्रम में मेडिसिन, सर्जरी, गायनोकोलाजी, अर्थोंपेडिक, दंत रोग, नेत्र रोग एवं फीजियोथेरेपी के विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में नि:शुल्क दवा वितरण, खून की जांच, इसीजी, एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन भी किया गया। शिविर में कुल 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।
डॉ प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक युग में मानव को परित्राण देने के लिए पुरूषोत्तम मनुष्य रूप में आते हैं जो उस समय के अनुरूप विधि का दान करते हैं। वर्तमान समय में युग पुरूषोत्तम ठाकुर अनुकूलजन्द्रजी का जन्म भी इसी प्रयोजन से हुआ, जिन्होंने जीवन‌ में बचने एवं बढ़ने के लिए पंचनीति के रूप में यजन, याजन, इष्टवृति, स्वस्त्ययनी एवं सदाचार का मंत्र दिया। उनका मिशन सबों में प्रेम का संचार करना है। यह कार्यक्रम सुबह 5 बजे वेद मांगलिकी से प्रारंभ हुआ एवं बाल भोग निवेदन, प्रभातफेरी, विनती प्रार्थना, भजन कीर्तन,मातृ सम्मेलन, चिकित्सक सम्मेलन, धर्म सभा, एवं युवा सम्मेलन के आयोजन तक सम्पन्न किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये सहप्रतिऋत्विकों ने ठाकुरजी की भावधारा पर धर्मसभा में विस्तार से अपने विचार रखे। कुल 50 लोगों को इस आयोजन में सहप्रतिऋत्विक के माध्यम से दीक्षा प्रदान किया गया। इस जन समागम करीब 3000 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन शायकालीन प्रार्थना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय सहप्रतिऋत्विक दीपिराग वैद्य, आनंद सिंह, तापस नंदी, राधेश्याम शर्मा के साथ जाजक बिल्लू ,गुड़िया एवं सपन नंदी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *