कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जेल में बंद कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को कॉंग्रेस के पदाधिकारियों संग चौकाघाट जिला कारागार पहुंच कर कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल के पति कुशल जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अजय राय ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से शासन और प्रशासन द्वारा एक तरफा कार्यवाही की बदौलत कुशल जायसवाल सहित अन्य कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं को जेल में बंद किया गया है। सत्ता के इशारे पर रोशनी कुशल जायसवाल के घर की कुर्की का आदेश भी न्यायालय द्वारा पारित करा कर प्रताड़ित किया जा रहा है जो सर्वदा गलत और एकतरफा है। उन्होने रोशनी कुशल जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के लिए न्याय की मांग की है। यदि न्याय नही मिला तो पार्टी के कार्यकर्ता एक तरफा कानूनी कार्यवाही का बिरोध करने के लिए बाध्य होंगे। कॉंग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,विनोद सिंह कल्लू, दिलीप चौबे,गुलशन अली,सतनाम सिंह, मयंक चौबे,रोहित दुबे, प्रिन्स चौबे, विनय जायसवाल, आशीष गुप्ता,आशीष पटेल जी, विशाल मौर्य जी एवं अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *