विकास प्राधिकरण जोन 5 में 8 बीघा अबैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। विकास प्राधिकरण जोन-5 की प्रवर्तन टीम ने खजूरगाव,रामनगर,चंदौली में 8 बीघा में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

बताया जाता है कि खजूरगाँव के अन्तर्गत अज्ञात प्लाटिंगकर्ता द्वारा लगभग 08 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लॉटिंग को प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कर दिया गया।
मौके पर जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार, अवर अभियन्ता पी.एन.दुबे, प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *