दीपावली पर ग्राम प्रधानो और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिला सोलर लाइट का उपहार

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। काशी विद्यापीठ विकास खण्ड के सभी 66 ग्राम पंचायतों को प्रकाश पर्व दीपावली पर गांवो को रोशन करने के उद्देश्य को लेकर रविवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय सभागार में सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट का उपहार दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल ने सोलर लाइट वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गांव में जरूरत वाले स्थान पर इसको स्थापित कराएं ताकि इसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। इसे हरहाल में दीपावली के पहले स्थापित कराने को कहा। कोटवां, मंगलपुर समेत अन्य गांवो के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इंटरलाकिंग समेत अन्य कार्य कराये जाने की मांग की जिसपर उन्होंने प्रस्ताव बनाकर देने की बात कही।
बतादें कि विकास खंड में क्षेत्र पंचायत निधि से दीपावली पर्व पर गांवो को जगमग करने के लिए 66 गांवो के ग्राम प्रधान व 119 क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी सदस्यों) को सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट दी जा रही है।
कार्यक्रम में जर्मन पटेल, सर्वेश पटेल, आनंद समेत केराकतपुर, भट्ठी, चांदपुर, सरहरी, कोटवां, मंगलपुर, घमहापुर, हरिहरपुर सहित विभिन्न गांवो के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *