वरूणा नदी के किनारे किए जा रहे अबैध निर्माण को वीडिए ने किया सील

Spread the love

कारण बाताओ नोटिस निर्गत करते हुए ध्वस्तीकरण का दिया आदेश

अनंत पत्र

वाराणसी। वीडिए उपाध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को प्राधिकरण के जोनल अधिकारी द्वारा वरूणा नदी के किनारे 50 मीटर की दूरी तक स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में गोपाल यादव व अन्य द्वारा किए गए अबैध निर्माण 1000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में भूतल पर बैंक्वेट/रेस्टोरेंट हॉल का संचालन टीन सेड डालकर किया जा रहा था।

जिनके विरूद्ध शनिवार को प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही करते हुए जोनल अधिकारी जोन-1 सिंह गौरव जयप्रकाश एवं अवर अभियन्ता अतुल मिश्रा द्वारा सील बंद की कार्यवाही कर थानाध्यक्ष कैण्ट को अभिरक्षा में दे दिया गया है। इस निर्माण के विरूद्ध कारण बाताओ नोटिस निर्गत करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया है तथा नियमानुसार निर्माणकर्ता गोपाल यादव को दिनांक 04.11.2024 तक स्वयं ध्वस्त कराकर अवगत कराने हेतु आदेश निर्गत किया गया है। नियत तिथि तक स्वयं ध्वस्त कराकर अवगत न कराने पर प्राधिकरण द्वारा उक्त निर्माण को पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कराने की कार्य योजना है तथा इसपर आने वाले व्यय भार भी भू-राजस्व की भांति निर्माणकर्ता से वसूल की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *