
अनंत पत्र
वाराणसी। लोहता बाजार स्थित गौतम बुद्ध बालिका विद्यालय इण्टर कॉलेज में रविवार को काफी दिनों से चला आ रहा प्रबंधकीय विवाद समाप्त हो गया। प्रबंधक के लिए हुए चुनाव में वर्तमान प्रबंधक धर्मराज मौर्य को 8 मत मिले जबकी बनारसी लाल मौर्य 15 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
बताया जाता है कि वर्तमान प्रबंधक धर्मराज मौर्य के परिवार का तीस वर्ष से इस विद्यालय पर वर्चस्व कायम था। सहायक निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट्स द्वारा गठित चुनाव अधिकारी परमानंद सिंह उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं पंचम मंडल के देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में बनारसी लाल मौर्य प्रबंधक, भगवान दास अध्यक्ष,राम प्रसाद मौर्य उपाध्यक्ष, बद्रीनाथ मौर्य मंत्री, अनिल कुमार मौर्य उपमंत्री, द्वारिका प्रसाद मौर्य कोषाध्यक्ष, छोटे लाल पटेल प्रचार मंत्री,जय प्रकाश मौर्य आय व्यय निरीक्षक, इसके अलावा बेचू लाल, रमाशंकर मौर्य, बाबू लाल मौर्य, श्रीमती मीरा देवी, पी एन सिंह को प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव निर्वाचित प्रबन्ध समित के सभी पदाधिकारियो को विनोद रस्तोगी, कल्याण मिश्र,नरेश चन्द्र पाण्डेय,सत्यम मौर्य ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई दी।