क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र केसरीपुर में शनिवार को विभिन्न परिषदीय विद्यालयो में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के केसरीपुर, जफराबाद, कादीपुर समेत 30 विद्यालयों के 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न कराई गई। जिसमें विजेता रहे विवेक कुमार राय (कंपोजिट विद्यालय केसरीपुर), श्रेयांश (कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर), सरोजनी विंद (कंपोजिट विद्यालय कादीपुर), आकांक्षा, (कंपोजिट विद्यालय कादीपुर), तथा गरिमा (पूर्व माध्यमिक विद्यालय जफराबाद) को खण्ड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल द्वारा प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता बच्चे जिले में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण डायट प्रवक्ता अनुराग सिंह व शालिनी उपाध्याय द्वारा किया गया। इस दौरान राजेश त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, निवेदिता मौर्या, विकास श्रीवास्तव, राजेश सिंह, मनोज कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *