मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले छात्रों की टैबलेट से फोटो खीच कर उपस्थित दर्ज करना अव्यवहारिक। सनत कुमार सिंह

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनतकुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक एवं संविलित विद्यालयों में 15 फरवरी से मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से सम्पादित किये जाने हेतु महा निदेशक द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जो बिल्कुल अव्यवहारिक है। सनतकुमार सिंह ने कहा कि बाल्यावस्था की उम्र के बच्चों का फोटो लेना नियमों के सर्वथा विपरीत है,उक्त आदेश को वापस लिया जाए। वहीं दूसरी ओर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षकों का कहना है कि जिन विद्यालयों को टैबलेट प्रदान किया गया है उन्हें विभागीय सिम कार्ड उपलब्ध नहीं है जिससे टैबलेट का संचालन कराया जाना जा सके। एक तरफ सभी विद्यालयों को टैबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित किये बगैर सरकारी सिम कार्ड की उपलब्धता के टैबलेट संचालन कराये जाने का आदेश उचित नहीं है। टैबलेट का उपयोग विभागीय सूचनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित होना चाहिये। संघ का मानना है कि टैबलेट के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाना किसी भी तरीके से उचित नहीं है। संगठन टैबलेट से उपस्थिति का पुरजोर विरोध करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *