अनंत पत्र
वाराणसी। मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 फरवरी बसंत पंचमी के पावन पर्व के दिन नि:शुल्क उपनयन जनेऊ संस्कार तीर्थराज प्रयाग त्रिवेणी संगम में सर्व सिद्ध मानस मंडल समिति, काली सड़क दक्षिण पटरी,पीपा पुल नम्बर तीन के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
फाउंडेशन के निदेशक पं धर्मराज पान्डेय ने बताया कि इस सनतन संस्कार में मुण्डन, पूजन, हवन, दीक्षा, भिक्षा, आदि संस्कार सम्पन्न कराया जाता है। सोलह संस्कारों में उपनयन वेदारम्भ एवं समावर्तन संस्कार का विशेष महत्व है। सामूहिक उपनयन संस्कार में बटूकों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए पं बाल मुकंद पान्डेय द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार में ट्रस्ट की ओर सभी बटूकों के लिए उपनयन हेतु आवश्यक सभी सामग्री कौपीन, मुंज, पूजन सामग्री तथा बटूकों को उपहार में पिताम्बरी वस्त्र,लंगोट, दुपटटा आदि प्रदान किया जायेगा।