राजा विकाश सिंह के दावे से गरमाई भदोही की सियासत

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। लोकसभा 2024 चुनाव जैसे जैसे नाजदीक आ रहा है राजनैतिक गलियारे में कौतूहल का वातावरण बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में किस सीट पर किसको टिकट मिलेगा ये तो वक्त बताएगा लेकिन टिकट मिलने का दावा चुनाव लड़ने वाले सभी नेता कर रहे हैं। भाजपा सहित अन्य दल किसको कहां से अपना प्रत्यासी बनाएंगे ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा।
बहरहाल पिछ्ले कई दिनो से भदोही जिले की राजनैतिक गर्माहट बढ़ गई है। बताते चले कि 78 लोक सभा क्षेत्र भदोही से वैसे तो कई लोग दावेदार हैं लेकिन जब से राजा विकास सिंह मैदान में आये हैं तब से यहां की राजनैतिक पारा गर्म हो गया है
मीडिया से।बातचीत के दौरान राजा विकास सिंह ने टिकट के बारे में बताया कि भाजपा के आलाकमान से बात हो गई है। उन्होने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 78 भदोही लोक सभा क्षेत्र से उन्हीं को चुनाव मैदान में उतार रही है। भावी प्रत्याशी विकास सिंह के दावे से जनपद में चुनावी माहौल गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *