
अनंत पत्र
वाराणसी। अवधपुरी प्रभु आवत जानी,भई सकल सोभा कै खानी। अयोध्या में 500 वर्ष बाद बनवास खत्म कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अपने भव्य नव्य भवन में प्रवेश करेंगे उसी की खुशी में भाजपा लोहता मण्डल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा लोहता रामलीला मैदान से श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकली जो केराकतपुर,चांदपुर, लहरतारा, फुलवरिया, भरथरा, होते हुए लोहता में आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री डा. दयाशंकर मिश्रा”दयालु “जी यात्रा में उपस्थित हुए और मोटर साइकिल पर बैठकर सभी राम भक्तों के साथ श्री राम शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर उत्साह बर्धन किया। श्रीराम शोभा यात्रा का जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा और आरती उतार कर पुण्य के भागी बने।
श्रीराम शोभा यात्रा में मुख्य रूप से नितिन,संघ के विभाग प्रचारक बृजेश,भाग प्रचारक सुनील कुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष लोहता,पंकज जिला नगर प्रचारक, सुभाष,हेमंत सिंह, आनन्द कुमार मिश्रा,ज्ञानचंद पटेल, रोहित चौबे, मुकेश दुबे,बबलू पान्डेय,शुभम कुमार,विजेंद्र चौबे,दुर्गेश,विनोद रस्तोगी,आशुतोष मिश्रा,आदि हजारों रामभक्तों ने भाग लिया।