उप कृषि निदेशक ने आराजी लाईन ब्लाक के कृषकों और एसवीपी का किया दौड़ा

Spread the love

गोबरधन वाराणसी फाउण्डेशन-एसपीवी कम्प्रेस बायो गैस प्लांट से उप भोक्तओ को हो रहा है लाभ

अनंत पत्र
वाराणसी। उप निदेशक कृषि वाराणसी एके सिंह ने शाहंशाहपुर स्थित गोबरधन वाराणसी फाउण्डेशन -एसपीवी के कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने प्लांट के कामर्शियल मैनेजर विक्रमादित्य शिंदे और अडानी फाउण्डेशन के सीएसआर मैनेजर विकास सिंह से प्लांट की गतिविधियों की जानकारी ली। यहां पर विक्रमादित्य शिंदे ने बताया कि गन्ने के प्रेस मड और ताजे गोबर की सहायता से इस समय दो हजार किलो से ज्यादा कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन हो रहा है।
बाजार से दस रुपये सस्ता सीबीजी प्लांट के डिस्पेंसर पर उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। जिससे सैकड़ों टैम्पो चालक,सीएजी स्कूल बस और सीएजी कामर्शियल वाहनों को लाभ दिया जा रहा है।
यहां की उत्पादित खाद गुणवत्ता युक्त होने के बाद भी किसानों में लोकप्रिय न होने से खाद बिक्री की समस्या बनी हुई है।
जिस पर उपनिदेशक कृषि एके सिंह कहा कि जल्द ही प्लांट पर एफपीओ की बैठक बुलाकर एफपीओ के माध्यम से खाद की बिक्री बढ़ाई जायेगी।
प्लांट पुआल के माध्यम से भी गैस और खाद बनाने की योजना बना रहा है। जिससे पराली प्रबंधन और पर्यावरण सुरक्षा में मदद मिलेगी और किसानों को एक अतिरिक्त आय बनाने में मदद मिलेगी।
उपनिदेशक कृषि ने बताया कि इस कार्य में एफपीओ को मशीनरी बैंक के माध्यम से सरकारी सहयोग भी अनुदान के माध्यम से दिया जा सकता है।
इस मौके पर रुद्रकाशी एफपीसी लिमिटेड के ओम प्रकाश और काशीराज एफपीसी लि के दिवेश,आशीश आदि लोग उपस्थित रहे।

सुपर सीडर से गेहूं की बुआई हुई फसल को देखा।

गोबरधन वाराणसी फाउण्डेशन- एसपीवी के निरीक्षण के बाद उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने पनियरा गांव के प्रगतिशील किसान लल्लन दुबे के खेत में जहां एफपीओ के फार्म मशीनरी बैंक के सुपर सीडर से गेहूं की बुआई हुई थी। उसको देखने के बाद बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के नई गेहूं की चार सौ से प्रजातियों को देखा। हल्दी और सरसो की खेती का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर तारा शंकर सिंह,लल्लन दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *