मिर्जामुराद में पांच दिवसीय काशी सांसद संस्कृति महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Spread the love

मिर्जामुराद । क्षेत्र स्थित किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद में शुक्रवार को शासन के आदेश से न्याय पंचायत स्तर पर पांच दिवसीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि भारत गावो का देश है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के अंदर छुपे प्रतिभा का प्रदर्शन होगा। तभी निखार आएगी. और इस कार्यक्रम से उन्हें मंच मिलेगा । उन्होंने आवाहन किया कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राये कार्यक्रम में शामिल हो। इधर स्कूल की छात्र व छात्राओं ने गायन और वादन की प्रस्तुति कर लोगो का मन मोहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज मिश्र ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया गया।कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह गौतम व कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवराज मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विमल सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, मतलूब खान, अखिलेश सिंह गौतम सहित छात्र, अभिवावक व शिक्षकगण उपस्थित रहे । इधर खालिसपुर स्थित जीवा इंटर नेशनल स्कूल में भी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें न्याय पंचायत स्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *