आईपीएफ की मांग,अदानी शेयर घोटाले की जेपीसी करे जाँच।

Spread the love


गौतम अदानी की कंपनियों के शेयरों में घोटाले की पुनः हुई पुष्टि

हाल ही में गार्डियन एवं फाइनेंशियल टाइम्स ने जो खुलासा किया है उससे इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता कि गौतम अदानी की कंपनियों में काला धन लगा कर शेयरों की कीमत में भारी घोटाला किया गया है। इन समाचार पत्रों ने गौतम अदानी के भाई विनोद अदानी की विदेशी कंपनियों से जुड़े दो व्यक्तियों के नाम भी बताए है जिन्होंने विदेश से अदानी की कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाया है। अब इसमें कोई संदेह नहीं कि सर्वोच्च पद पर बैठे लोगों ने अदानी की मदद की है। डीआरआई से सितंबर 2014 में ही अदानी कंपनियों के शेयरों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर भी सेबी ने कोई जांच नहीं की और सुप्रीम कोर्ट में भी गलतबयानी की जिससे यह घोटाला निरंतर चलता रहा। दरअसल मोदी सरकार लगातार अदानी को मुनाफा देने के लिए इस तरह की लूट पर पर्दा डालने का काम करती रही है देश के विपक्षी दलों और नागरिक समाज के लोगों द्वारा इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग को भी सरकार ने स्वीकार नहीं किय।
अतः आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट जनता के करोडों रूपए की लूट के इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा किए जाने की मांग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *