प्रधानमंत्री फसल बीमा हेल्प डेक्स का हुआ उद्घाटन

Spread the love


काशी विद्यापीठ । कलेक्टरीफार्म स्थित बहुद्देशीय किसान कल्याण केंद्र में सदर तहसील का शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का हेल्प डेस्क का उद्घाटन उप कृषि निदेशक शोध अशोक उपाध्याय ने फीता काटकर किया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अपने फसलों का बीमा अवश्य करायें ताकि प्राकृतिक आपदा में फसलों की क्षतिपूर्ति किसानों को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए सरकार द्वारा अधिकृत एसबीआइ जनरल इंश्योरेंस का कर्मचारी कार्य दिवस के दौरान हेल्प डेस्क पर मौजूद रहेगा जो किसानों का बीमा करने के साथ ही बीमा से संबंधित समस्याओं का समाधान भी करेगा।
इस दौरान उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण, राजेश राय, हितेंद्र यादव, संजीव कुमार आदि थे।
राजातालाब व पिंडरा तहसील में भी हेल्थ डेस्क का उद्घाटन- उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने बताया कि राजातालाब तहसील का बहुद्देशीय किसान कल्याण केंद्र जंसा व पिंडरा तहसील का बहुद्देशीय किसान कल्याण केंद्र पिंडरा में प्रधानमंत्री बीमा योजना का हेल्प डेस्क का उद्घाटन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *