
वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनतकुमार सिंह ने बताया कि दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा प्रदीप कुमार द्वारा सराहनीय पहल कर अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के तहत पदस्थापित तीन सौ से अधिक शिक्षकों के सम्पूर्ण विवरण को मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराते हुए जनपद के सभी शिक्षकों के साथ शुक्रवार को माह अक्टूबर का वेतन प्रदान किया गया है। साथ ही अगले दिन दीपावली त्यौहार का तोहफा देते हुए सोमवार को लम्बित डी ए का भुगतान किया गया,जिससे शिक्षकों में काफी खुशी है। सनतकुमार सिंह ने कहा हम लेखाधिकारी प्रदीप कुमार को धन्यवाद देते हैं साथ ही पूरी उम्मीद है कि शिक्षकों को त्यौहार से पूर्व बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा।