
वाराणसी। आराजी लाईन विकास खण्ड के लोहरापुर ग्राम पंचायत में सोमवार को गांधी जयंती के दिन समाजसेवी पवन पांडेय द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ नीम का पौधा लगा करके किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बचपन से ही मेरे हृदय में बृक्षो के प्रति काफी लगाव था। देश और प्रदेश में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में पेड़ पौधों का हरा भरा होना नितांत आवश्यक है।
बृक्षा रोपण अभियान के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह , धरोहर संरक्षण सेवा संगठन काशी प्रांत के सहसंयोजक राकेश त्रिपाठी, भीमचंडी मंडल अध्यक्ष पप्पू पांडेय, ग्राम प्रधान महेंद्र पटेल, आशीष पांडेय, रंजीत पटेल आदि लोग उपस्थित थे।।