पीएम मोदी-गांधी और शास्त्री जी के सपनों का भारत बना रहे है। दिलीप पटेल

Spread the love

मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन में लिया – डॉ नीलकंठ तिवारी


भाजपा महानगर की ओर से महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि


वाराणसी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और 25 सितंबर से चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान का समापन किया।
रामनगर
सोमवार को रामनगर के शास्त्री चौक पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा तथा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे दो महान पुरुषों के प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
उक्त अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि आज यह जयंती केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मंच पर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के कृतित्व तथा व्यक्तित्व पर अपना प्रकाश डाल रहा है और प्रत्येक भारतवासियों को यह प्रण लेना चाहिए और हमें गर्व के साथ कहना चाहिए कि पीएम मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के सपनों का भारत बना रहे है। इसके लिए केवल दो चीज जरूरी है, पहले अहिंसा का पालन तथा दूसरा हिंसा का त्याग हर लोगों के अंदर होना चाहिए। तभी हम सभी भारतवासी ऐसे दो महान पुरुषों के जयंती पर अपना सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक ऐसे महान पुरुष और ईश्वर के अवतार के रूप में इस भारत के भूमि पर जन्म लेकर संपूर्ण भारत को अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। आज मुझे गर्व के साथ कहना पड़ रहा है जब कोई भी विदेशी मेहमान हमारे भारतवर्ष में प्रवेश करता है तो वह गांधी जी के चरणों में अपना शीश झुकाता है।
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जरूरी है ऐसे भारत का निर्माण हम सभी आने वाले युवाओं को गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें धर्म के नाम पर जाति के नाम पर छुआछूत भेदभाव के नाम पर आपस में जो वसुधैव कुटुंबकम् भाईचारा एकता बना हुआ है। उसे कुछ अराजक तत्व विभाजित करने का कार्य करेंगे, ऐसे तत्वों से आज जयंती के अवसर दूर करने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए।
इस दौरान मुख्य रूप से सुश्री आशा गुप्ता, अशोक पटेल, डॉक्टर अनुपम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, नंदलाल चौहान, शैलेंद्र किशोर पांडेय, सुरेंद्र पटेल, जितेंद्र पांडेय अशोक जायसवाल, अर्जुन शर्मा, संजय वाल्मीकि, अमृता दुबे, कंचन निषाद, रितेश राय, सुधीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
टाउनहाल में भी गांधी जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण चलाया गया स्वच्छता अभियान
दक्षिणी विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को टाउनहॉल स्थित गांधी जी के प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव के कल्याण व समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए क्या उचित मार्ग है, यह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिया गया। स्वतंत्रता के दौरान पूज्य बापू जब आंदोलन करते थे तो एक हाथ में गीता की पुस्तक होती थी। रामराज्य की परिकल्पना व उद्घोष के साथ उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन का भाव लेकर जन-जन में एक अभियान लिया गया। लेकिन स्वतंत्रता के बाद जिन लोगों ने उनका उत्तराधिकारी बनने का क्लेम किया, उन लोगों ने पूज्य बापू की बातों को उन लोगों ने भुला दिया। देश की दिशा क्या होगी, देश का स्वरूप क्या होगा, राम राज्य की परिकल्पना को भी भुला दिया लेकिन आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूज्य बापू के सपनों को हर कोने पर साकार करते हुए दिखते हैं। पीएम मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन के रूप में लिया है। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को लेकर मोदी जी काम कर रहे हैं, साथ ही पूज्य बापू की परिकल्पना को साकार करने के लिए पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नित्य कार्य हो रहा है। 2014 के बाद देश में पूर्ण स्वतंत्रता की अनुभूति हो रही है, यही बापू का सपना था। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति बापू के बताएं मार्ग पर चले यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार इस दौरान मंडल अध्यक्षगण संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र व गोपाल जी गुप्ता के साथ पाषर्दगण सुरेश चौरसिया, लकी भारद्वाज, संजय केसरी, इंद्रेश सिंह व संजय विश्वंभरी के साथ सीता घिमरे, सरिता आदि मौजूद रहे।
बजरडीहा वार्ड के पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने सामाजिक संस्था होप होम के साथ महमूरगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई।
विभिन्न कार्यक्रमों में इन मंडल अध्यक्षों की भी रही मौजूदगी
अभिषेक वर्मा गोपाल, अजय प्रताप सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र यादव, गोपाल जी गुप्ता, जगन्नाथ ओझा, कमलेश सोनकर, रतन मौर्य, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, सिद्धनाथ शर्मा, शत्रुघ्न पटेल, राम मनोहर द्विवेदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *