काशी को टीबी मुक्त करने हेतु पोषण पोटली प्रोटीन पावडर का हुआ वितरण

Spread the love

विभिन्न टीबी यूनिटों पर कुल 176 पोषण पोटली एवं प्रोटीन पाउडर का वितरण
मरीजों का निजी एक्स-रे सेंटर पर एक्स-रे एवं नाट फैसिलिटी पर कराया गया नाट टेस्ट

अनंत पत्र
वाराणसी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न टीबी यूनिट पर निक्षय दिवस का आयोजन किया गया। इस क्रम में जनपद को टीबी मुक्त करने के लिए निक्षय दिवस पर कैंप का आयोजन कर टीबी की स्क्रीनिंग की गई| कैंप में जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ मरीजों को पोषण पोटली एवं प्रोटीन पाउडर का भी वितरण किया गया| इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने दी|
सीएमओ ने बताया कि टीबी का इलाज संभव है, सही समय पर इसका उपचार करवाया जाये और समय से दवाइयों का सेवन किया जाये तो क्षय रोगी आसानी से स्वस्थ हो सकते हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पीयूष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के तहत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान जनपद वाराणसी में 24 मार्च 2025 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को निक्षय दिवस के अवसर पर टीबी यूनिट दुर्गाकुंड में 25, भेलूपुर में 10, रामनगर में 26, शिवपुर में 20, हरहुआ में 10, बड़ागांव में 10 , पिंडरा में 10, काशी विद्यापीठ में 25 , कबीर चौरा में 20 तथा चौकाघाट में 20 में मरीजों को स्वयं सहायता समूह से प्राप्त कुल 176 पोषण पोटली के साथ निक्षय मित्रों से प्राप्त प्रोटीन पाउडर का भी वितरण किया गया| तथा 100 दिवसीय अभियान के तहत विशेष रूप से वल्नरेबल पापुलेशन के मरीजों का विभिन्न निजी एक्स-रे सेंटर पर एक्स-रे एवं नाट फैसिलिटी पर नाट टेस्ट भी कराया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राय ने बताया कि अभियान के तहत ट्यूबरक्लोसिस की स्क्रीनिंग कराये जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है और कहा कि इसमें समुदाय की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है और इसके आधार पर ही हम एक निश्चित सीमा के अंदर जनपद से ट्यूबरक्लोसिस के मरीजों की संख्या कम कर पायेंगे और जनपद को टीबी मुक्त कर सकेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *