
अनंत पत्र
वाराणसी। कायस्थ बंधुओं ने स्थानीय विकास खंड के विभिन्न गांव में रविवार को अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
क्षेत्र के जफराबाद गांव में कायस्थ बंधुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त की कलम-दवात, पुष्प, मिष्ठान, आदि से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की साथ ही हवन व भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। इसके साथ ही खुशीपुर, गोविंदपुर, केसरीपुर, मडांव, जलालीपट्टी, धन्नीपुर आदि गांवों में कायस्थ समाज के लोगों ने आराध्य देव श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की कुछ स्थानों पर हवन के साथ ही सुंदर कांड का पाठ भी आयोजन किया गया था।