
अनंत पत्र
वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि सनत कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों से 30 अक्टूबर तक बोनस व महंगाई भत्ता वृद्धि को वेतन में जोड़कर वेतन भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दीवाली के पहले बोनस व वेतन प्रदान करने हेतु निर्गत आदेश सराहनीय है। जनपदस्तर पर वेतन संबंधित समस्त औपचारिकताओं को अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये ताकि 30 अक्टूबर तक भुगतान हो सके।