बुके देकर कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया स्वागत

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी/पिंडरा। विधायक डॉ अवधेश सिंह मुंबई प्रवास से लौट कर सीधे अपने विधानसभा कार्यालय बड़ा गांव पहुंचे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में तैयारी बैठक की समीक्षा किए। पिंडरा विधानसभा के लोग बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे। विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा सदस्यता अभियान के 10 प्रमुख लोगों की जो सूची आई थी उसमें पिंडरा विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह का नाम भी प्रमुखता से आया था।

कार्यालय पहुंचते ही विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर के स्वागत और अभिनंदन किया। इस सूची के प्रकाशित होने से पिंडरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का उल्लास और उमंग बढ़ा हुआ है।कार्यक्रम मे उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह मंडल अध्यक्ष अजय पटेल अरविंद मिश्रा मनीष पाठक सर्वेश सिंह शैलेश मिश्रा विक्की पटेल रमेश पटेल आशीष सिंह मुरारी सिंह मुरारी सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *