पिंडरा-सम्पुर्ण समाधान दिवस पर 121 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष 13 मामलों का निस्तारण

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी/पिंडर। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। पिंडरा उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा जन शिकायतों का प्रत्येक दशा में निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने हेतु अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उपजिलाधिकारी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पिंडरा तहसील मुख्यालय पर जन समस्याओं का निस्तारण कर रहे थे । उपजिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप सुशासन को निर्धारित समय सीमा में जनपदवासियों को अच्छादित किया जाय। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की बातो को गम्भीरता से अवश्य सुने। राजस्व व जमीन प्रकरण शिकायत के निस्तारण हेतु मौके पर जाकर जॉच करते समय शिकायतकर्ता अथवा वहॉ पर उपस्थित व्यक्तियो के हस्ताक्षर अवश्य कराये तथा फोटोग्राफ्स भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग स्तर पर ही शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि के साथ शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करें।

संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र 121 पड़ा 13 प्रार्थना पत्रनिस्तारित किया गया। समाधान दिवस में अधिकांश मामले जमीन व राजस्व विजली विभाग सम्बन्धित आए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा तहसीलदार विकास कुमार पांडे नायाब विजय कुमार श्रीवास्तव जनता की फरियाद सुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *