
अनंत पत्र
वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय विकास खंड के हरिहरपुर गांव में सीडीपीओ रमेश यादव ने चालू वित्तीय 2024-25 के लिए चिन्हित प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के 50 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया।
गांव के राजभर बस्ती, पटेल बस्ती, गोंड बस्ती समेत अन्य बस्तियों में आवास के लिए चिन्हित 50 लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन के दौरान सात अपात्र पाए गये। सीडीपीओ ने बताया कि पक्का मकान समेत अन्य निर्धारित मानक में नहीं आने के चलते सात अपात्र पाए गये हैं जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
इस दौरान ग्राम सचिव प्रियंका कुमारी, पंचायत सहायक समर पटेल आदि थे।