
अनंत पत्र
वाराणसी।अपना दल कृष्णा पटेल गुट के प्रदेश महासचिव गगन यादव से रंगदारी माँगने,जान से मारने की धमकी देने के मामले में मडुवाडीह पुलिस ने चांदपुर निवासी अजय यादव उर्फ कचालू,राहुल यादव दूजा व कुछ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि अपना दल कृष्णा पटेल गुट के प्रदेश महासचिव गगन यादव गुरुवार की देर रात मडुवाडीह थाना में प्रार्थना पत्र दिया था कि 26 तारीख की रात में लगभग साढ़े नौ बजे कार से मै चांदपुर चौराहे से मडुवाडीह की तरफ जा रहा था इस दौरान चांदपुर निवासी अजय यादव उर्फ कचालू, राहुल यादव दूजा व कुछ अज्ञात लोग चार पहिया वाहन से जान से मारने की धमकी देते हुए पीछा किया और चांदपुर चौराहे से लगभग सौ मीटर आगे आकर हमारे कार के सामने लाकर रोक दिया। गाड़ी से आरोपी उतरे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया,डरे सहमे गाड़ी में बैठे-बैठे ही गाड़ी घुमाकर मडुवाडीह थाने पहुंचे व भाग कर थाने के अंदर चले गए।आरोप है कि हूटर बजाते हुए आरोपी थाना गेट के बाहर तक आकर धमकाने लगे और भाग गए। गगन यादव का आरोप है कि अजय यादव उर्फ कचालू ने पचास हजार रुपये के रंगदारी की मांग की थी और घटना से पहले फोन करके धमकी भी दिया था।
इस प्रकरण में मन्डुआडीह पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352,351(3),308(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गई है।