70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को वितरित किया आयुष्मान कार्ड

Spread the love

वर्ष 2011 में हुए सर्वेक्षण में कम आय वाले सभी लोगों को विभिन्न योजनाओं का मिल रहा लाभ – राज्यमंत्री

पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने पीएचसी पर 50 पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए आयुष्मान कार्ड

रोहनिया विधायक डा सुनील पटेल ने मिसिरपुर सीएचसी पर पात्र लाभार्थियों को वितरित किया आयुष्मान कार्ड

काशी में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जाने की हुई शुरुआत

अनंत पत्र

वाराणसी। कमिश्नर सभागार में शनिवार को आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जाने की शुरुआत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल के द्वारा की गई| राज्यमंत्री ने तीन पात्र लाभार्थियों क्रमशः 71 वर्षीय केदार पाण्डेय, सीताबलम सिंह व् 72 वर्षीय गौरी सेन गुप्ता को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया| साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की| आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों और उनके परिजनों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर आ गई|
राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि जीवन है तो बीमारी होगी| केंद्र व् प्रदेश सरकार सभी के बेहतर स्वास्र्थ्य के लिए निरंतर प्रयास कर रही है| वर्ष 2011 में हुए सर्वेक्षण में कम आय वाले सभी लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है| मा0 प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना में समय समय पर लोगों को जोड़कर लाभ दिया जा रहा है| श्रम कार्ड धारकों, अंत्योदय कार्ड धारकों को लाभ दिया जा रहा है| इसी प्रकार 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को योजना के अंतर्गत नि:शुल्क इलाज का लाभ दिया जाएगा| सभी की सूची बनाई जा रही है| यदि किसी 70 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति का नाम नहीं है तो उसका भी योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाकर निःशुल्क इलाज होगा| आयुष्मान कार्ड के माध्यम से एक साल में पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी|
दूसरी ओर पिंडरा प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर विधायक डॉ अवधेश सिंह ने 70 वर्ष से ऊपर के 50 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया| उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को दिया जायेगा, जिससे वह गंभीर बीमारियों का निःशुल्क इलाज करा सकें।
काशी विद्यापीठ विकास खंड के सीएचसी मिसिरपुर में शनिवार को 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड का वितरण विधायक रोहनियां डा0 सुनील पटेल ने किया।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि यह बुजुर्गों के लिए काफी लाभप्रद होगा। इससे मुफ्त में उपचार की सुविधा मिलेगी जो बुजुर्गों के लिए काफी कारगर होगी।
घासीराम प्रजापति, नन्हू, रामचंद्र पाल ,जयराम प्रजापति ,रामबली सिंह ,सुदामा देवी, लक्ष्मीना देवी, लालचंद राजभर समेत विभिन्न गांवो के 20 बुजुर्गों को कार्ड वितरित किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डा0 रामबली सिंह ने कहा कि 70 साल से ऊपर के जितने भी बुजुर्ग हैं। उनका आयुष्मान कार्ड उनके गांव में ही पंचायत सहायक द्वारा आशा के सहयोग से बनाया जाएगा।
इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र चौहान, एआरओ अतुल श्रीवास्तव, आयुष्मान मित्र प्रवीण कुमार आदि थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि जनपद में आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यान्वयन इकाई (डीआईयू) के द्वारा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जा रही है| सभी पात्र लाभार्थियों का नामांकन कर योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे|
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ आरके सिंह, डॉ अमित कुमार सिंह, डीएचईआई ओ हरिवंश यादव, नगरीय स्वास्थय समन्वयक आशीष सिंह, डीआईएसएम नवेन्द्र सिंह, डीजीएम सागर कुमार, एमओआईसी, बीडीओ, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी व् स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *