नमो नव मतदाता सम्मेलन-एक करोड़ मतदाताओं का पंजीकरण करेगी भाजपा

Spread the love

अनंत पत्र


वाराणसी। 25 जनवरी नव मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा देश भर में एक साथ 5000 स्थानों पर 50 लाख युवाओं का नमो ‘नव मतदाता सम्मेलन’ देशभर में आयोजित कर रहा है। उक्त जानकारी देते हुए भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कहा कि नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअली संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी तथा भाजयुमो ने तय किया है कि नमो नव मतदाता सम्मेलन के तहत देश भर के लगभग एक करोड़ नव मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी महानगर के तीन विधानसभाओं में कुल 12 स्थान पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनके स्थान इस प्रकार हैं —

  1. बागेश्वरी मंडल – श्री रामलीला मैदान घौसाबाद नदेसर
  2. धूपचंडी मंगल – आर बी पैलेस चंद्रा चौराहा
  3. राजर्षि मंडल – संत अतुलानंद विद्यालय
  4. सारनाथ मंडल – अशोक विहार फेस 1 पार्क
  5. काशी विश्वनाथ मंडल – नीचीबाग कार्यालय
  6. मध्यमेश्वर मंडल – ज्वरहरेश्वर महादेव मैदान जैतपुरा
  7. पंडित दीनदयाल मंडल – पराड़कर भवन गोलघर
  8. कैंट मंडल – संत रघुवर नगर पार्क
  9. महामना मंडल – सुबह बनारस अस्सी घाट
  10. रविदास मंडल – राम जानकी मैदान शिव रतनपुर बजरडीहा
  11. श्यामा प्रसाद मंडल – ईगल क्लब जंगमबाड़ी मठ के सामने
  12. रामनगर मंडल – श्री राम अकैडमी रामपुर
    रजत जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रदेश ने 2000 की संख्या में पंजीकरण व 1000 मतदाताओं की उपस्थिति व्यवस्था निर्धारित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *