
वाराणसी। लोहता क्षेत्र के धन्नीपुर गांव के रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद नजमुल होदा उर्फ बाबर को भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा का लोहता मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस आशय की सूचना मोहम्मद युसूफ हाशमी जिलाध्यक्ष भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के द्वारा देते हुये बताया कि बाबर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता होने के साथ संगठन के लिए बहुत काम किया है नजमुल होदा उर्फ बाबर इस दायित्व को निभाने में सफल होंगे।