लोहता मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान


वाराणसी। लोहता मण्डल के शक्ति केंद्र फुलवरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र की अध्यक्षता में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसके मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी थे। महापौर ने कहा कि इस बृहद स्वक्षता कार्यक्रम का आज आठवाँ दिन है दो दिन बाद अयोध्या में श्री राम मन्दिर के प्राणप्रतिष्ठा का शुभ अवसर है। भगवान श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने दिव्य भव्य भवन में विराजमान होंगे।
काशी के महापौर अशोक तिवारी जा अंगवस्त्रम दे कर स्वागत किया गया। चंदौली के सांसद भारत सरकार मे भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सुनील कुमार मिश्रा को फोन कर के बताया की मेरी ओर से जनता जनार्दन को स्वच्छता अभियान के लिए ढेर सारा धन्यवाद एवं बधाई है। आज के सफाई अभियान में मुख्य रूप से दिलीप मिश्रा,ज्ञान चंद पटेल,आनन्द कुमार मिश्रा, विनोद रस्तोगी,आयुष प्रजापति, अभिनव श्रीवास्तव,आर डी यादव,संजय राजभर,राम विलास सोनकर,मुकेश दुबे,सत्येंद्र सिंह, जय मौर्या, उमाशंकर चौबे, आशुतोष मिश्रा, सचिन सिंह, राजेश राजभर,माता राजभर, राकेश पांडे आदि सैकड़ो की संख्या मे देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।