अनंत पत्र
वाराणसी। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी ने जहां 14 जनवरी से 22 जनवरी तक मंदिरों के साफ-सफाई को लेकर देशवासियों से अपील की, वहीं स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को सारनाथ स्थित सारंग नाथ मंदिर व भगवान बुद्ध मंदिर परिसर में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रविंद्र जायसवाल ने सारंग नाथ व भगवान बुद्ध मंदिर प्रांगण में पहले झाड़ू लगाई और फिर पोछा लगाकर मंदिरों की सफाई की। इस दौरान उन्होंने अपील किया कि पीएम मोदी द्वारा आह्वान किए गए इस विशेष वृहद सफाई अभियान को सफल बनाने में सभी लोगों को पहल करनी होगी। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ता भाइयों, सम्मानित माता व बहनों से विनम्र आग्रह किया कि सभी तीर्थ स्थलों तथा देवालयों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम करते रहना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, अजीत सिंह, पाषर्दगण मदन मोहन दूबे, अभय पांडेय, राजेंद्र मौर्य, संजय जायसवाल आदि शामिल रहे।
प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर के नेतृत्व में सिगरा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। स्वच्छता के दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा कि पीएम मोदी जी की प्रेरणा से प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा तक सभी तीर्थ स्थलों, देवालयों, मंदिरों पर हम लोगों ने सफाई अभियान की शुरुआत की है, जो लगातार 22 जनवरी तक यह अभियान चलता रहेगा। इस दौरान प्रदेश संयोजक (कार्यालय निर्माण) राकेश त्रिवेदी महानगर मंत्री मधुप सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल, राजेश त्रिवेदी, शोभनाथ मौर्य, पार्षद सिंधु सोनकर, सुदीप सिंह, पंकज पटेल, सुधीर जायसवाल, अभय वर्मा, आकाश मिश्रा आदि शामिल रहे।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ ने मंगलवार को नरहरपुरा स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में झाड़ू लगाई और मंदिर प्रांगण में बिखरे फूल पत्तियों को बटोरा और फिर उसे उठाकर वहां रखे टोकरी में रखा। इस दौरान राजेश जायसवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, बैजनाथ प्रसाद, महेश प्रसाद आदि शामिल रहे।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि मंगलवार को हुए स्वच्छता कार्यक्रमों में मुख्य रूप से आत्मा विश्वेश्वर डॉ गीता शास्त्री मधुकर चित्रांश एडवोकेट अशोक कुमार अभिषेक मिश्रा जगदीश त्रिपाठी अशोक पटेल आदि शामिल रहे।