कोनिया में 60 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

Spread the love

क्षेत्रीय विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया शिलान्यास

अनंत पत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड स.68, कोनिया में लगभग 60 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उक्त कार्यों से कोनिया क्षेत्र की जनता को कच्चे रास्ते से आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।

कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र में भ्रमण के दौरान , स्थानीय नागरिकों ने विधायक को कच्चे रास्ते के बारे में अवगत कराया था। उक्त के संदर्भ में विधायक ने तत्काल संबंधित विभाग को पत्र लिखकर कार्यों को पूरा करने हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में उक्त कार्यों का शिलान्यास किया गया है।
पूजन कार्य क्षेत्र की मातृशक्तियों द्वारा कराया गया।

विकास कार्यों में क्षेत्र के कच्चे सड़क को लेवल करके जल निकासी की व्यवस्था के साथ ही साथ, इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
विधायक ने संबंधित कार्य के अभियंता को शीघ्र कार्य शुरू कर, निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, महामंत्री शुभम चौरसिया विष्णु यादव पार्षद प्रत्याशी दीपक मौर्या, हनुमान फाटक पार्षद रोहित जायसवाल, बबलू सेठ , अशोक तिवारी, साहेब लाल सेठ, महेश जायसवाल, सूरज मौर्य, सुजीत मौर्य ,राम सुमेर राजभर आशीष चंदवंशी,अंजनी यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *