चौपाल में रोहनिया विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के परजनपुर गांव में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्जित व दीप प्रज्वलन कर किया। चौपाल के दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने स्वास्थ्य विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालों का अवलोकन किया हुआ गर्भवती महिला को गोद भराई तथा नन्हे मुन्ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया।इसके उपरांत आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। अंत में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस दौरान मुख्य रूप से डॉ महेंद्र सिंह पटेल प्रदेश सचिव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन , डा0 प्रेम पटेल जोन अध्यक्ष, वीरेंद्र पटेल,अनवर प्रधान, संजीव सिंह ,गोविंद कुमार पटेल ,गुड्डू गौड़ ग्राम प्रधान इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *