प्रत्येक घरों में बच्चों से बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह है – विद्यासागर राय
भाजपा महानगर व जिले की बैठक हुई संपन्न, मंदिरों व देवालयों में 14 से 22 तक चलेगा स्वच्छता अभियान
अनंत पत्र
वाराणसी। प्रभु श्री राम जी हमारे जीवन को मर्यादा पुरुषोत्तम मानव रूप में दिशा देने वाले साक्षात ईश्वरीय तत्व रहे हैं। जो अनादि काल से ही संपूर्ण विश्व को आदर्श मानव मूल्यों की प्रेरणा देते रहे हैं। श्री अयोध्या धाम में उनकी जन्मभूमि पर उनका भव्य दिव्य मंदिर बनकर 22 जनवरी को लोगकर्पण के लिए तैयार हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विशेष उपस्थिति में विधि विधान पूर्वक उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होना सुनिश्चित है। 500 वर्षों की साधना एवं प्रतिष्ठा के पश्चात यह अलौकिक क्षण आया है। उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य दिव्य मंदिर के लोकार्पण के पश्चात पूरे विश्व भर से राम भक्त श्रद्धालु श्री अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि दर्शन करने आना चाहते हैं। हम सभी को भी इस अद्भुत अलौकिक क्षण से जुड़ने का सौभाग्य मिलने वाला है। प्रभु श्री राम के जन्म भूमि पर विराजित होने के बाद इस अलौकिक क्षण से जुड़ने के लिए कुछ कार्यक्रम सामाजिक सहभागी से तय हुए हैं।
उक्त बातें शनिवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व वाराणसी लोकसभा समन्वयक अश्वनी त्यागी ने पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि 14 से 22 जनवरी तक प्रत्येक मंदिर व देवालयों में स्वच्छता अभियान, रंग रोगन, साज सज्जा करने का कार्य करना है। अलौकिक तिथि 22 जनवरी श्री राम जन्मभूमि मंदिर लोकार्पण दिवस पर सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को किसी न किसी मंदिर पर विशेष आयोजन करना है।
उन्होंने सभी से अपील की कि सायंकाल सभी राम भक्त अपने-अपने घरों पर कम से कम पांच या उससे अधिक दीपक जलाकर दीपोत्सव का कार्यक्रम करें। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 25 जनवरी को विधानसभा तथा मंडल वार नव मतदाताओं को जोड़ने का काम करें।
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि महानगर के सभी 13 मंडलों में 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर लोककर्पण दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक देवालयों में नागरिकों एवं व्यवसायियों के सहयोग से सुबह 10:00 बजे से ही हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ सहित भजन – कीर्तन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लाइव प्रसारण देखने हेतु स्क्रीन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, साथ ही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी तय किया गया है। संपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से सभी को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए सायंकाल दीप जलाकर दीवाली की तरह दीपोत्सव कार्यक्रम भी करने की योजना है।
बैठक का संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, राहुल सिंह प्रवीण सिंह गौतम, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, इंजीनियर अशोक यादव, एडवोकेट अशोक कुमार, अभिषेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉक्टर रचना अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अजीत सिंह, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, रतन मौर्य, सिद्धनाथ शर्मा, अभिषेक गोपाल, नलिन नयन मिश्र, शत्रुघ्न पटेल, वाराणसी संसदीय अंतर्गत जिले के सभी आठ मंडल अध्यक्ष सहित मंडलों के प्रभारी व महानगर मंत्री मौजूद रहे।