
अनंत पत्र
वाराणसी। टीबी मुक्त पंचायत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस वाराणसी व पीरामल फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को टीबी मुक्त पंचायत अभियान को लेकर एनएसएस के बच्चो के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जहां पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस, वाराणसी के बच्चो को टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम पर विस्तृत रूप के साथ चर्चा की गई।
प्रोफेसर पल्लवी पाठक ने अपने एनएसएस विभाग के सभी बच्चो को पीरामल फाउन्डेशन के बारे में बताया और किस प्रकार से इस संस्था का सहयोग हम टीबी मुक्त पंचायत पर कर सकते हे। तथा उन्होंने बताया की हम पांच गांव में भी कार्य करने जा रहे है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से समृद्ध कालेज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस, के बच्चो को पीरामल फाउंडेशन टीम के रुबी सिंह एवं अरविंद गुप्ता के द्वारा भी यह बताया गया की हम किस प्रकार से अपने आस पास के लोगो को टीबी जैसी गंभीर बिमारी से बचा सकते है व अपने आस पास के लोगो में यह लक्षण ( दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बुखार विशेष तौर से शाम को बढने वाला बुखार, छाती में दर्द, वजन का घटना, भूख में कमी, बलगम के साथ खून आना) होने पर उन्हें अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर जा कर जॉच अवश्य करा लेनी चाहिए।
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस के बच्चो को इस मुहिम में जुड़ कर अपने घर के अलावा ऐसे दस घर में जा कर टीबी जैसी गंभीर बीमारी के बारे बताए। इस बैठक में प्रोफेसर पल्लवी पाठक, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर एसपीएल रूबी सिंह, डीपीएल अरविंद गुप्ता, अवनीश राय, सूरज, एसएमएस में एनएसएस के छात्र आदि मौजूद रहे।