आयुष्मान भारत योजना काउंटर में लाभार्थियों से भी बातचीत कर जाना उनका हाल

अनंत पत्र
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वाराणसी के दौरान कटिंग मेमोरियल में लगे आयुष्मान भारत योजना काउंटर पर तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी समेत अन्य विभागाधिकारियों व आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा – हर प्रोग्राम कैसा चल रहा है। कैसी चल रही है आयुष्मान यात्रा। कितने लोग का इलाज और कैसे चैक अप चल रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क पांच लाख रुपए तक के उपचार का लाभ उठा चुके पांच से छह लाभार्थियों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सभी योजनाओं व कार्यक्रमों की बेहतर प्रगति को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। प्रशंसा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक लाभार्थियों को समस्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य योजनाओं का निःशुल्क लाभ प्रदान के लिए प्रोत्साहित भी किया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाए। टीबी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सराहना व्यक्त की।