
अनंत पत्र
वाराणसी। हैंडबॉल एसोसिएशन आफ इंडिया इस बार उत्तर प्रदेश के इतिहास मे पहली बार आई एच एफ मेन्स यूथ एवं जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता डॉ अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम लखनऊ मे दिनांक 3 से 7 जनवरी 2025 तक आयोजित करने जा रही है। जिसमे वाराणसी हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय किशन को भारतीय टीम का हेड ऑफ़ डेलीगेशन इंटरनेशनल हैंडबॉल एसोसिएशन नियुक्त किया है।
अमित पान्डेय किशन को इस पद पर नियुक्त होने पर एक ओर जहा वाराणसी हैंडबॉल एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन में खुशी ब्यप्त है तो वही दूसरी ओर खिलाड़ियों एवं हैंडबॉल प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया है। अमित पान्डेय किशन की नियुक्ति की जानकारी देते हुए जिला सचिव शम्स तबरेज शैम्पू ने बताया कि इंटरनेशनल स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने पर खिलाडियों का मनोबल उंचा होगा।