हंशराज विश्वकर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सुनी पीएम के मन की बात

Spread the love

अनंत पत्र
वाराणसी। विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर स्थित अपने आवास पर रविवार को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनी। इस दौरान कंचनपुर के पांच बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के आए हुए लोगों की शिकायत को सुना और उसके निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या की समाधान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधीर वर्मा उर्फ राजू, अजय कुमार विश्वकर्मा, आर डी यादव प्रधान, विजय कुमार विश्वकर्मा, जोखू पहलवान, संजय कुमार पटेल ,महेंद्र कुमार पटेल ,राजेश गुप्ता, बिहारी पटेल ,केशव यादव ,भोला विश्वकर्मा ,बचाऊ पटेल, रामचंद्र गौतम, सुषमा सिंह ,श्याम विश्वकर्मा, नागेंद्र गब्बर ,अश्वनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

तो वही दूसरी तरफ लोहता मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा और भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सरोज गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की 117 वीं कड़ी के प्रसारण को बखूबी सुनने के बाद तीन स्थानीय बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्रम पहना कर स्वागत करने के साथ ही उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर राजेश पटेल,अब्दुल मन्नान,चंदन मौर्य,डा चंदन गुप्ता,गोपाल गुप्ता,राजेश पासवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *