रोहनिया विधायक ने पशु टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Spread the love

अनंत पत्र

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड मुख्यालय पर सोमवार को मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने पशु टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मासिक पशु टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि इस पशु टीकाकरण वाहन पर दवा के साथ डॉक्टरो की टीम आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांव में पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं को जांच कर इलाज करेंगे तथा पशुओं में होने वाले खूर पका व मुंह पका बीमारी का टीकाकरण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *