
अनंत पत्र
वाराणसी। उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत वाराणसी जनपद से पांच दिवसीय दौरे पर 50 किसानों का दल श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन तकनीकी, मूल्य संबर्धन, तकनीकी अध्ययन, प्रशिक्षण व भ्रमण हेतु आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रद्यौगिकि विश्वविद्यालय अयोध्या के लिए गुरूवार को कलेक्टरीफार्म स्थित कृषिभवन से रवाना हुआ। किसानो के दल को उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान उप कृषि निदेशक ने कृषकों से कहा कि श्रीअन्न के उत्पानद तकनीकी का अध्ययन व प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद के अन्य किसानों को जागरूक व प्रशिक्षित करें ताकि जनपद श्रीअन्न के उत्पादन मे अग्रणी बन सके। कृषकों का अध्ययन व भ्रमण एफपीओ टिकरी द्वारा कराया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, अनिल सिंह, आशीष प्रकाश आदि थे।