सरसों में माहो कीट से बचाव के लिए एलोट्रैप का उपयोग करे किसान

Spread the love

अनंत पत्र
वाराणसी। निशुल्क मिनी किट वितरण योजना अंतर्गत शनिवार को कलेक्टरीफार्म स्थित बहुदेशीय किसान कल्याण केंद्र पर ब्लाक के किसानों को चना व हाइब्रिड सरसों के बीज के मिनी किट का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि दलहनी व तिलहनी फसल कि बुआई समय से करने पर फसलों में रोग व्याधि कम लगते हैं जिससे किसानों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती साथ ही गुणवत्ता युक्त अच्छा उत्पादन होता है। खेतीबारी संबंधी कोई समस्या होने पर किसान कृषि कर्मियों से अवश्य संपर्क करें ताकि समस्या का निदान हो सके।
उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने सरसों की फसल में एलो ट्रैप यंत्र का उपयोग करने कि सलाह किसानों को देते हुए कहा कि इसके प्रयोग से माहो कीट लगने की संभावना कम हो जाती है जिससे फसल का उत्पादन प्रभावित नहीं होता। उन्होंने किसानों से चना के बीज को राइजोबियम कल्चर से शोधित कर बुआई करने कि जानकारी देते हुए कहा इससे फसल की जड़ मजबूत होने के साथ ही उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है। सरसो में एनपीएस उर्वरक का प्रयोग करने का सुझाव दिया। फसलों में संतुलित मात्रा में उर्वरक का इस्तेमाल करने के बारे में विस्तृत जानकारी भी दिया।
कार्यक्रम में रमसीपुर, मिसिरपुर, ककरहिया, सगहट समेत विभिन्न गांवो के किसानों मौजूद थे।
इस दौरान वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अश्विनी सिंह, विनय सिंह, सिद्धेश्वर कुमार, सुप्रिया सोनी, प्रीति कुमारी, अनामिका पटेल, राहुलराज आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *