अबैध निर्माण को वीडिए ने किया शील

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी । विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-4, वार्ड- भेलूपुर में मंगप्रवार को प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित कर के सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। मौके पर जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी , अवर अभियंता राकेश सिंह तथा प्रवर्तन टीम उपस्थित थे l

सील बंद कराये गये निर्मार्णो का विवरण निम्नवत हैः-

1. जोन-4 में अनवर जमाल, पताः-शिवाला, भवन संख्या-B-3/321,वार्ड-भेलूपुर वाराणसी का अवैध निर्माण सील किया गया।

2.जोन-4 में शकुंतला तिवारी, पता-क्रिमकुंड, भवन संख्या-B-10/50,51, भदैनी,वार्ड-भेलूपुर, लगभग 195.15 वर्गमीटर में निर्माण किया जा रहा उक्त अवैध निर्माण को सील किया गया।

3. जोन-4 में केदारनाथ गुप्ता द्वारा भवन संख्या-B-5/50 मोहल्ला- अवध गरबी,शिवाला वार्ड- भेलूपुर वाराणसी का अवैध निर्माण सील किया गया।*

4. जोन-4 में रवि प्रकाश पाण्डेय द्वारा प्लाट संख्या-24, रशिम नगर कॉलोनी,वार्ड- भेलूपुर वाराणसी का अवैध निर्माण सील किया गया।

(विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *