
अनंत पट्ट
वाराणसी। वाराणसी पब्लिक स्कूल लोहता के प्रांगण में रविवार को वाराणसी मण्डल के महिला एवं पुरुष हैंडबॉल टीम का चयन प्रक्रिया संपन्न हुई जो आगामी होने वाली 53 वी महिला व पुरुष प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी एवं बागपत में प्रतिभाग करेंगी। वाराणसी में प्रतियोगिता दिनांक 16-20 नवंबर को हैं एवं बागपत में 22-25 नवंबर के मध्य खेली जायेंगी। महिला वर्ग में कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमे से सर्वोच्च 16 खिलाड़ियों ने अपना स्थान वाराणसी मण्डल में सुनिश्चित किया। जिसमें रेशमा यादव, सुमन यादव, उषा प्रजापति, सत्ताक्षी पटेल, शिवांगी पाण्डेय, निहारिका ठाकुर, प्रीति यादव, प्रीति पटेल, नैना यादव, काजल पटेल, अनैशा सिंह, अन्यमा मौर्या, कोमल राय, सोहनी पटेल, स्नेहा चौहान, वैष्णवी सिंह, टीम कप्तान सुमन यादव एवं टीम कोच सूर्यभान एवं मैनेजर उपमा पाण्डेय वही पुरुष में अंकित कुमार, देवेश्वर पाण्डेय, विकाश यादव, विवेक पाण्डेय, दिनेश कुमार सिंह, शुभम शर्मा, ऋतिक कुमार, विजय कुमार, अजय यादव, आयुष कुमार, प्रिंस यादव, आर्यन यादव, हर्षित कुमार गुप्ता, अलोक यादव, धर्मेंद्र सिंह, रुद्रांश यादव, टीम कप्तान देवेश्वर पाण्डेय टीम कोच अमित कुमार पाण्डेय एवं मैनेजर प्रखर शुक्ला होंगे l चयनकरता अमित पाण्डेय अध्यक्ष – वाराणसी हैंडबॉल संघ, मोहद. मोसर्राफ खान – दी. एस. ओ अमेठी,नवनीत सिंह,सूर्यभन, तरुण कुमार, अमित कुमार पाण्डेय.
उक्त जानकारी शम्स तबरेज़ शैम्पू ने दी है।