शीतला चिल्ड्रेन स्कूल में खेले जा रहे सांसद खेल कूद प्रतियोगिता से छात्रों में खुशी

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। लोहता के हरपालपुर स्थित शीतला चिल्ड्रेन स्कूल के प्रांगण में खेले जा रहे सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्कूल के छात्रों में खुशी व्याप्त थी। स्कूल के प्रांगण में पंचायत स्तर पर नामित नोडल केंद्र प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस सकुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान हरपालपुर मोहम्मद असलम, प्रधानाध्यापिका शबाना इकबाल एवं शीतला चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक राजन तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी और खोखो का खेल प्रारंभ हुआ। खोखो और कबड्डी के खेल में शीतला चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्राथमिक विद्यालय हरपालपुर की सहायक अध्यापिका गुंजन श्रीवास्तव, शीला देवी, सुनीता कुमारी, सरोज गौड़, केराकतपुर प्रधानाध्यापिका उर्मिला राम, सहायक अध्यापिका सुमन कुमारी सोनी, कुमारी दीपमाला, संगीता यादव थीं। वहीं खोखो और कबड्डी के कोच रेफरी कमेटी में नेहा सिंह, सौरभ कुमार सिंह ,पवन उपाध्याय शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रधर तिवारी ने समस्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साह बर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *