
अनंत पत्र
वाराणसी। स्थानीय विकास प्राधिकरण के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में रोपवे निर्माण परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक प्राधिकरण सभागार में आयोजित की गई। यह परियोजना वाराणसी कैण्ट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में विकसित की जा रही है। बैठक में एनएचएलएमएल द्वारा कैण्ट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक रोपवे स्टेशन और टावरों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इस बैठक में विधुत विभाग, जलकल, और नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। वीडीए सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिये रोड कटिंग की गयी थी इसका रिस्टोरेसन सम्बन्धित किए गए कार्य की विशेष समीक्षा की गयी। सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम एक सप्ताह में कराए साथ ही प्रत्येक सप्ताह गुरुवार शाम 5:00 बजे प्राधिकरण कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में वी0डी0ए सचिव वेद प्रकाश मिश्रा के साथ अधीक्षण अभियंता अजय पवार और लाला सतीश सुमन उपस्थित थे।