विकास प्राधिकरण में प्राप्त शिकायतों का नियमित होगा गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। स्थानीय विकास प्राधिकरण के सभागार में सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में जोन-3, जोन-4, जोन-5 से सम्बंधित ‘शमन मानचित्र निस्तारण , बकाया जमा , शिकायत निस्तारण , प्रवर्तन कार्यवाही इत्यादि की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी l जिसमे सील भवनों में हो रहे निर्माण कार्य को बंद कराने, बेसमेंट को खाली कराये जाने के संबंध में, अवैध प्लोटिंग का ध्वस्तीकरण कराने सहित मुकदमा दर्ज कराने, अवैध पेट्रोल पम्प की जाँच करने एवं उनका मानचित्र स्वीकृति हेतु अभियान चलाने व क्षेत्रान्तार्गत हो रहे अवैध निर्माणों के सापेक्ष अधिक संख्या में शमन मानचित्र दाखिल कराने का निर्देश दिया गया शमन मानचित्र के सापेक्ष आलोच्य सप्ताह में क्रमशः जोन-3 में 1 , जोन-4 में 6, जोन-5 में 2 मानचित्र स्वीकृत किये गये l जमा शमन शुल्क के मद में क्रमशः जोन-3 में 25 लाख 50 हजार रु० जमा कराया गया है, जोन-4 में 7 लाख 52 हजार 367 रु० जमा कराया गया है तथा जोन-5 में 21 लाख 53 हजार 147 रु० प्राधिकरण कोष में जमा कराया गया है l सचिव महोदय द्वारा जोनल अधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सभी पेट्रोल पम्प को वैधता का नोटिस जारी करें तथा जिनके मानचित्र पास है के अतिरिक्त अन्य पर सुसंगत धारा के अंतर्गत उचित कार्यवाही की जाये तथा शिकायतों के समबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाये l
बैठक के दौरान संयुक्त सचिव परमानंद यादव, ,जोनल अधिकारी(जोन-3) सौरभ देव प्रजापति, जोनल अधिकारी (जोन-4) प्रमोद कुमार तिवारी, जोनल अधिकारी(जोन-5) श्री प्रकाश कुमार , अवर अभियंता (जोन-3)रविन्द्र प्रकाश (जोन-4)आर0 के0 सिंह (जोन-5) पी० एन० दुबे० उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *