लोहता में सज धज कर निकली श्रीराम बारात

Spread the love

सुरक्षा के रहे कड़े इन्तजाम

अनंत पत्र

वाराणसी। लोहता स्थित अति प्राचीन रामलीला समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम,लक्ष्मण,भरत,व शत्रुध्न की बारात आज सोमवार को महमूदपुर स्थित छेदी साहू के मकान से सज धज कर निकाली गई। श्री राम बारात में हज़ारो आस्थावान भक्त बाराती बन कर डीजे की मधुर ध्वनि पर जय श्री राम का उद्घोष कर वातावरण को राम मय बना रहे थे तो वही दूसरी ओर युवा भक्त मण्डली द्वारा ढोल,नगाड़ा,ताशा,तलवार बाज़ी,लाठी,भाला,पाटा,आदि के द्वारा युद्ध कौशल का करतब दिखा रहे थे। जगह जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सहित चारो भाईयों तथा गुरु बशिष्ठ, विश्वामित्र, अयोध्या के राजा दशरथ जी का भक्तों द्वारा धूप, दीप,अगरबत्ती दिखा कर आरती उतार कर स्वागत किए।
बताते चले कि लोहता का श्री राम बारात मुश्लिम बाहुल्य महमूदपुर,अलावल,मीनाबाजार, बजरंगनगर,लोहता बाजार होकर लोहता त्रिमुहानी पर समाप्त हुआ,जहां महाआरती उतारी गई। सुरक्षा के दृष्टी से वाराणसी भदोही मार्ग पर ययातायत रोक दी गई थी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। श्री राम बारात में एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,लोहता थाना कार्यवाहक प्रभारी नत्थू प्रसाद, कस्बा इंचार्ज अनुज शुक्ला सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। श्रीराम बारात में प्रमुख रूप से रामलीला समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ दुबे,पंडित रमाकांत शुक्ला (ब्यास) कृपा शंकर मिश्रा,सुरेश श्रीवास्तव, तेजबहादुरसिंह,रनीशकांत शुक्ला पिंटू,बबलू सिंह,कल्याण मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव,विजय बहादुर दुबे विक्की,विनोद रस्तोगी सहित रामलीला समिति के तमाम पदाधिकारी क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *